रविवार, 9 अगस्त 2009

हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती..

लेहरों से डरकर नौका पार नहीं होती..
हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती..
नन्ही चींटीं जब दाना लेकर चढती है..
चढती दीवारों पर सो बार फ़िसलती है..
मनका विश्वास रगॊं मे साहस भरता है..
चढकर गिरना, गिरकर चढना ना अखरता है..
मेहनत उसकी बेकार हर बार नहीं होती..
हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती..
डुबकियां सिंधुमें गोताखोर लगाता है..
जा जा कर खाली हांथ लौटकर आता है..
मिलते ना सहज ही मोती गेहरे पानी में..
बढता दूना विश्वास इसी हैरानी में..
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती..
हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती..
असफ़लता एक चुनौती है.. स्वीकार करो..
क्या कमी रेह गयी देखो और सुधार करो..
जब तक ना सफ़ल हो नींद-चैन को त्यागो तुम..
संघर्षोंका मैदान छोड मत भागो तुम..
कुछ किये बिना ही जयजयकार नहीं होती..
हिम्मत करने वालों की कभी हार नही होती..
——————————————कवी श्रीयुत हरिवंश राय बच्चन..

5 टिप्‍पणियां:

  1. Aapkee is ichha ka safar kamyaab rahe..!

    http://shamasansmaran.blogspot.com

    http://aajtakyahantak-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    http://shama-kahanee.blogspot.com

    http://shama-baagwaanee.blogspot.com

    http://dharohar-thelightbyalonelypath.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  2. हिन्दी ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है ।
    बहुत सुन्दर कविता पेश की है आपने !

    जवाब देंहटाएं
  3. Bahut Barhia... isi tarah likhte rahiye...

    http://hellomithilaa.blogspot.com
    Mithilak Gap...Maithili Me

    http://muskuraahat.blogspot.com
    Aapke Bheje Photo

    http://mastgaane.blogspot.com
    Manpasand Gaane

    जवाब देंहटाएं